मध्य प्रदेश : रात में सर्दी तो दिन में तेज धूप
भोपाल। मध्य प्रदेश में जहां रात सर्दी का अहसास करा रही है वहीं दिन में धूप का असर बढ़ने लगा है। यही कारण है कि अब लोगों ने दिन में गर्म कपड़ों से तौबा कर ली है।प्रदेश के मौसम में एक सप्ताह पहले बदलाव का सिलसिला शुरू हुआ जिसके चलते न्यूनतम तापमान में इजाफे का दौर जारी है।
यही कारण है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। चार प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसमें ज्यादा बदलाव आने की संभावना कम है। रात में जहां गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है वहीं दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत कम हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications