मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम
भोपाल। मध्य प्रदेश में देश का 62वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के एसएएफ मैदान पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इससे पूर्व भोपाल में चौहान ने कहा कि यह ऐसा दिन है जब हमें गण और तंत्र के बीच की दूरी को कम करने का संकल्प लेना चाहिए। उनकी सरकार की कोशिश है कि तंत्र गण (जनता) के लिए काम करे। प्रदेश को विकसित एवं समृद्घ बनाना उनका सकल्प है।
भोपाल, जबलपुर, इंदौर सहित अन्य स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications