उत्तर प्रदेश के मौसम में गर्मी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज धूप निकलने से लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। लोगों को अभी से दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। सर्दी से निजात दिला रही चटक धूप अब दोपाहर के समय तो लोगों को चुभने लगी है। लगभग सभी हिस्सों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में अब सिर्फ रातें ही सर्द हो रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक है।गोरखपुर का 10.8, इलाहाबाद का 12.8 और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम की ये दशायें बनी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications