रहम करो, मानसिक रोगी है बेटा उत्सव : एस के शर्मा

गाजियाबाद। आरूषि के पिता राजेश तलवार पर हमला करने वाले युवक उत्सव शर्मा एक मानिसक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति है, ये कहना है उत्सव के पिता एस के शर्मा का, जो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। पिता एस के शर्मा का कहना है कि उनके बेटे की इस हालत के चलते उसके साथ कोई अपराधियों वाला व्यवहार ना किया जाये।

शर्मा का कहना है कि जब -जब महिलाओं पर कोई अन्याय होता है उनका बेटा आपे से बाहर हो जाता है। आऱूषि मामले में भी न्याय नहीं हो रहा था जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया है। आपको बता दें कि वाराणसी का रहने वाला 30 वर्षीय उत्‍सव काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय (बीएचयू) से गोल्‍ड मेडलिस्‍ट है। उसने नेशनल इंस्‍टीच्‍यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा प्रोग्राम इन एनीमेशन फिल्म डिजाइन का कोर्स भी किया है। उत्‍सव की मां डॉक्‍टर इंदिरा शर्मा बीएचयू में इंस्टीटच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस विभाग में मनोरोग विभाग की प्रमुख हैं।

आपको बता दें उत्सव ने मंगलवार को गाजियाबाद की एक अदालत में आरुषि तलवार के पिता राजेश तलवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीएचयू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर एस. के. शर्मा ने कहा कि उनका बेटा साल 2007 से डिप्रेशन से गुजर रहा है। इसे देखते हुए उसके साथ तलवार पर हमला करने के आरोप में अपराधियों जैसा बर्ताव न किया जाय।

शर्मा ने कहा कि वह अपने बेटे के बर्ताव से बहुत आश्चर्यचकित हैं। उन्हें यह देखने की जरूरत है कि कहीं उसने (उत्सव) अपनी दवाइयां खानी तो बंद नहीं कर दी थीं।राजेश तलवार पर हमला करने से पहले उत्सव ने बीते साल आठ फरवरी को रुचिका गिरहोत्रा मामले के आरोपी एस. पी. एस. राठौड़ पर भी इसी तरह हमला किया था।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल द्वारा यह कहे जाने पर कि उत्सव मानसिक रोगी नहीं प्रतीत हो रहा है... इस इस बारे में शर्मा ने कहा कि रघुवीर लाल कोई मेडिकल एक्सपर्ट नहीं हैं। हमारे पास सभी कुछ है, जिससे यह साबित हो जाएगा कि उत्सव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+