काले धन पर मीडिया से मुखातिब वित्त मंत्री
नई
दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट से विदेशों में जमा काले धन के विषय में डांट खाने के बाद प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर संभल गए हैं। मंगलवार को वित्त मंत्री प्रणब दा देश के सबसे संवेदनशील मुद्दे पर नई दिल्ली में प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो में मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। प्रणब दा ने काले धन पर सरकार के पास मौजूद अब तक की जानकारी जनता के बीच रखी है। इसके अलावा उन्होने जनता से पूछा है कि, इस मुद्दे पर सरकार को और क्या कदम उठाने चाहिए, ये जनता ही सरकार को बताए। id="toptextpromo">वैसे
सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रणब दा की अध्यक्षता में पहले ही एक मंत्री समूह का गठन कर चुकी है। यह मंत्री समूह प्रणब दा को विदेसों में जमा काले धन को देश में वापस लाने के मुद्दे पर कानूनी और प्रशासनिक सुझाव देगा। प्रधानमंत्री ने इसी मंत्री समूह की एक बैठक पिछले हफ्ते बुलाई थी। मालूम हो कि विदेशों में जमा काला धन भारत के कुल उत्पादन का भी दोगुना धन है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
मुद्दे को सबसे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2009 के दौरान उठाया था। लेकिन उस स मय इस विषय को चुनावी मुद्दा मान कर भुला दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से ये मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया है। इस मुद्दे पर मशहूर वकील राम जेठमलानी ने अएक याचिका दाखिल कर कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए थे, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकारते हुए काले धन को देश में वापस लाने और उन चोरों के नाम उजागर करने के लिए कहा था जिन्होने ये धन बाहर विदेशों में जमा किया है।











Click it and Unblock the Notifications