2011 में आईटी सेक्टर में लगेगा नौंकरियों का तांता

इंफोसिस के सीईओ क्रिस गोपालाकृष्णन के मुताबिक अगले एक साल में देश की पांच बड़ी कंपनियां डेढ़ लाख से 1.8 लाख नौकरियां निकालेंगी। इस बात पर अपनी मुहर लगाते हुए इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा कि इस क्षेत्र में 25 प्रतिशत तक विकास होगा, जिस वजह से नौकरियों का तांता लग जाएगा। नारायण मूर्ति ने कहा कि इस समय आईटी सेक्टर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
आईटी विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल वैसा ही कुछ माहौल दिखाई देगा, जैसा 2007 में दिखा था। नौकरियां सिर्फ आईटी एमएससी, एमसीए या बीटेक करने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि साइंस ग्रेजुएट्स भी होंगी।
खास बात यह है कि बड़ी कंपनियों में भारी संख्या में नियुक्ति का मतलब छोटी कंपनियों को ज्यादा काम मिल सकेगा। इससे केवल बेंगलुरू में स्थित कंपनियों को ही नहीं, बल्कि पुणे, मैसूर, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोलकाता से लेकर दिल्ली, चंडीगढ़ तक स्थित कंपनियों को फायदा पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications