अब चुनौती बन गया है तिरंगा फहराना: भाजयुमो

सैंकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ पहुंचे भाजयुमो के अध्यक्ष के चेहरे से साफ लग रहा था, कि भाजपा के दिग्गजों का आशीर्वाद उनके सिर पर है। सभी कार्यकर्ताओं को देख लग रहा था कि वे कफन बांध कर घर से निकले हैं। ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अलगाववादी संगठनों की चुनौती स्वीकार है। यह चुनौती भारत के लिए है। यह हमारा अधिकार है कि हम देश में कहीं भी तिरंगा फहराएं।
दंगे भड़कने की बात पर ठाकुर ने कहा कि वो वहां शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा फहराएंगे, अगर किसी प्रकार की हिंसा भड़की तो उसकी जिम्मेदारी अलगाववादी संगठनों और सरकार की होगी।
12 जनवरी को कोलकाता से शुरू हुई राष्ट्रीय एकता यात्रा कई राज्यों से होते हुए चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। उधर जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाकुर समेत सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं को राज्य में घुसने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके चलते 26 को किसी भी प्रकार के बवाल को रोकने के लिए भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications