आरुषि केस: सीबीआई को राजेश तलवार पर अब भी शक

Aarushi Talwar
गाजियाबाद। केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) ने जिस आरुषि हत्‍याकांड की जांच को बंद करने की संस्‍तुति दे डाली थी, आज वही कह रही है कि इस हत्‍याकांड में बार-बार शक की सुई आरुषि के पिता राजेश तलवार पर ही जाती है। शुक्रवार को सीबीआई ने अदालत में कहा कि राजेश तलवार अभी भी मामले के संदिग्ध अभियुक्त हैं। यही कारण है कि सीबीआई उन्‍हें मामले से जुड़े दस्‍तावेज नहीं दे सकती है।

गाजियाबाद में सीबीआई की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने दलील दी कि आरुषि हत्याकांड मामले में तलवार वादी नहीं, बल्कि 'संदिग्ध अभियुक्त' हैं इसलिए उन्हें इस मामले से जुड़े दस्तावेज नहीं दिए जा सकते।

इस पर जिरह करते हुए तलवार के वकील सतीश टमटा ने दलील दी कि, यदि तलवार संदिग्ध अभियुक्त हैं, तो उनके खिलाफ आरोप पत्र क्यों नहीं दायर किया गया। उन्होंने ही अदालत से हत्याकांड दोबारा जांच कराने का आग्रह किया है।

इस बीच, तलवार परिवार के घरेलू नौकरों के वकील नरेश यादव ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाना चाहिए ताकि नौकरों को फिर से फंसाया न जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+