मकर ज्‍योति की सत्‍यता की जांच यानी आस्‍था से खिलवाड़

Sabarimala
तिरुवनंतपुरम। केरल के पुल्लुमेडू जिले में पहाडि़यों के बीच स्थित सबरीमाला मंदिर के पास स्थित पहाड़ी से हर साल मकर संक्रांति के दिन दिखने वाले मकर ज्‍योति तारे की सत्‍यता की जांच एक मायने में लाखों लोगों की आस्‍था से खिलवाड़ करना होगा। और इस मामले में केरल के मुख्‍यमंत्री का निर्णय एकदम सही है।

सबरीमाला के पास मकर संक्रांति के दिन मची भगदड़ में 109 लोगों की मौत के बाद तमाम लोगों ने यह सवाल उठाए कि क्‍या वाकई में मकरज्‍योति नाम का तारा सबरीमाला से दिखाई देता है? देखते ही देखते इस बात की जांच करने की बात उठ गई। केरल के सीएम एस अच्‍युतानंदर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में ऐसी किसी भी प्रकार की जांच से साफ इंकार कर दिया।

क्लिक करें- क्‍या है मकर ज्‍योति | भगदड़ के बाद की तस्‍वीरें

अच्‍युतानंदन ने कहा न तो वो किसी वैज्ञानिक को बुलाएंगे और ना ही किसी खगोलशासत्री को। क्‍योंकि ये लाखों लोगों की आस्‍था का सवाल है। उधर केरल के डीजीपी जैकब पुन्‍नोसे ने हादसे की रिपोर्ट गुरुवार को केरल हाईकोर्ट को सौंप दी है।

बात अगर जांच की आ ही गई है, तो बेहतर होगा अगर एक सरकारी टीम भगदड़ के मुख्‍य कारण ढूंढ़े। बेहतर होगा अगर ऐसे उपाए खोजे जाएं, जिनकी मदद से भविष्‍य में ऐसी भगदड़ नहीं हो। ऐसे उपाए खोजे जाएं, जो मंदिरों में व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+