दिल्ली : डीयू स्टूडेंट को मिला 32 लाख का पैकेज
पढ़े : 20 जनवरी को खरीदारी का अच्छा मुहूर्त
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक देश के टॉप कॉलेजों के ग्रैजुएट स्टूडेंट्स को भी अब मल्टीनैशनल कंपनियां हायर करने लगी हैं। मुंबई के जयहिंद कॉलेज के एक स्टूडेंट को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 10 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर मिला। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि हमारे कॉलेज के 70 स्टूडेंट्स को इस साल गूगल ने हायर किया है।
मुंबई के ही सेंट जेवियर कॉलेज के टॉप 10 रैंकिंग वाले स्टूडेंट्स को बेन ऐंड मैक्किंसे ने 7.5 लाख से लेकर 9 लाख रुपये सलाना पैकेज का ऑफर लेटर दिया है। वहीं सिटी बैंक ने भी 3 ऐसे स्टूडेंट्स को 10 लाख का पैकेज दिया है जिन्हें दिल्ली में सिर्फ इंटरव्यू पास करना है। कहने का मतलब सिर्फ इतना है कि मार्केट ये सूरत देखकर लगात है कि आने वाले दिनों में हमारे देश के होनहार नौजवानों का भविष्य उज्जवल है। अब केवल डॉक्टरों और इंजीनियरों को ही जॉब नहीं मिलेगी बल्कि ग्रेजुएट भी पूछे जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications