काले धन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई यूपीए को लताड़
नई दिल्ली। बुरी तरह से आरोपों का दंश झेल रही यूपीए सरकार के लिए एक और बुरी खबर है, इस बार उसे लोगों से नहीं बल्कि देश के सर्वोच्च न्यायालय से डांट पड़ी है, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है, उसने काले धन के मामले पर सरकार से सवाल किया है कि आखिर स्विस बैंक में जिनका काला धन जमा है उनके नाम का खुलासा वो क्यों नहीं कर रही है?
सरकार को देश को लूटने वाले उन सभी लोगों नामों को उजागर करना चाहिए जिनका धन विदेशी बैंकों में जमा है। अदालत ने सरकार से जवाब मांगा है कि वह सभी देशों में मौजूद उन तमाम बैंकों के बारे में जानकारी दे जहां भारतीयों का काला धन जमा है।
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के जवाब से असंतुष्टि जताते हुए कहा कि आखिर सरकार को नाम सार्वजनकि करने में क्या परेशानी है। कोर्ट ने कहा कि यह राष्ट्रीय संपत्ति की चोरी का मामला है। विदेशी बैंकों में पड़ा पैसा देश की अमानत है।













Click it and Unblock the Notifications