IFFCO चेयरमैन सुरेंद्र जाखड़ की रहस्यमय मौत

उनकी मौत अचानक गोली लगने से हुई है। अब तक उनकी मौत के विषय में शंका बनी हुई है कि कि ये हादसा है या फिर किसी ने जानबूझ कर उनकी हत्या की है। गोली लगने के बाद सुरेंद्र जाखड़ का ड्राइवर उन्हे अस्पताल ले गया। सूत्रों के मुताबिक, वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, इसी दौरान गोली चलने से उनकी मौत हो गई। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और इस दौरान गोली चलने से उनकी मौत हो गई।
अब तक इस हादसे के बारे में पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सुरिंदर जाखड़ भारत के कॉपरेटिव आंदोलन के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। भारतीय किसान उर्वरक कॉपरेटिव या इफको के चेयरमैन के रूप में उनकी पहचान उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में है।












Click it and Unblock the Notifications