बेंगलुरू : सरेआम पार्षद को गोलियों से भूना

बेंगलुरू। लगता है आई टी शहर बेंगलुरू को नजर लग गई है तभी तो अपनी शांत वादियों के लिए मशहूर बैंगलोर शहर में अपराध सिर उठाने लगा है। रविवार सुबह बैंगलोर के दक्षिणी इलाके में जनता दल (सेक्युलर) के पार्षद दीवान अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि 35 वर्षीय अली पर बनाशंकरी इलाके के याराबनगर में हमला किया गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पढ़े : क्‍या है सबरीमाला से दिखने वाला 'मकरज्‍योति'

वह ब्रुहत बेंगलुरू महानगर पालिका (ग्रेटर बेंगलुरू सिटी कार्पोरेशन) के सदस्य थे। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 11.30 बजे हुई। दक्षिण बेंगलुरू की पुलिस उपायुक्त सोनिया नारंग से यह पूछने पर कि क्या इस हमले के पीछे किसी गिरोह का हाथ है, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम सभी पहलुओं से इस मामले की जांच कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+