'राहुल गांधी पर कातिलाना हमला'

हाल ही में राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था. काला झंडा लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में राहुल गांधी की कार को घेरने की कोशिश की थी. इसे सुरक्षा में बड़ी चूक भी बताया जा रहा है. अपने ब्लॉग में इसका ज़िक्र करते हुए अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की इस कोशिश को 'क़ातिलाना हमला' कहा है.
अमर सिंह ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "कुछ समय पहले लोकप्रिय अभिनेत्री जयाप्रदा की गाड़ी पर काले गुब्बारे फेंके गए थे. और अब राहुल गांधी पर क़ातिलाना हमला हुआ है, जब वे चुपचाप यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर के लिए जा रहे थे. ये गरिमापूर्ण राजनीति नहीं है." अमर सिंह ने बिना किसी का नाम लिए समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया.
अमर सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति 14 साल तक पार्टी का वफ़ादार रहा, उसे नंबर दो का दर्जा तो मिला, लेकिन जब उसने अंग्रेज़ी, कंप्यूटर और ट्रैक्टर के विरोध का विरोध किया, तो उसे दलाल घोषित कर दिया गया. अमर सिंह का इशारा समाजवादी पार्टी के 2009 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र की ओर था, जिसमें उसने अंग्रेज़ी भाषा, कंप्यूटर और ट्रैक्टर का विरोध किया था.












Click it and Unblock the Notifications