'महिला-पुरूष का हाथ मिलाना अवैध है'
लंदन। आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े एक आतंकी संगठन के एक तालिबानी फरमान ने लोगों की नींद हराम कर दी है। अलकायदा के फरमान में कहा गया है कि महिलाएं और पुरूष सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ न टहलें। साथ ही हाथ न हाथ मिलाएं और न ही बात करें। डेली मेल की खबर के मुताबिक आतंकी संगठन ने नियम तोड़ने वालों को कड़ी सजा देने की बात कही है।
संगठन का कहना है कि अगर किसी ने इस नियम को तोड़ा तो जेल भेज दिया जाएगा या फिर फांसी पर लटका दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह संगठन पहले ही महिलाओं के सार्वजनिक स्थलों पर काम करने पर बैन लगा चुका है। इस प्रतिबंध के कारण महिलाओं की जिंदगी बद से बदतर हो गई है। फिलहाल इस नये फरमान से लोग खौफ के साये में घिरे हुए हैं













Click it and Unblock the Notifications