सारे बाल झड़ने के बाद इंसान ने पहने थे कपड़े

वाशिंगटन। इंसान ने 170,000 वर्ष पहले पहली बार अपनी नग्नता को छुपाया था। एक शोध के मुताबिक उसके इस प्रयास ने ही उसे अपने मूल निवास अफ्रीका से निकलने में मदद की थी। मालीक्यूलर बॉयोलॉजी एंड इवोल्यूशन नाम के जर्नल में प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में रीड ने कहा, "हम जानते हैं कि बॉडी लाइस या क्लोदिंग लाइस का चलन इंसानों में तब तक नहीं था, जब तक उसने कपड़े पहनने नहीं शुरू किए थे।"

रीड का मत है कि इंसान ने जब अपने तन के सभी बाल गंवा दिए, तभी से उसके अंदर कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हुई थी। शोधकर्ताओं का मत है कि इंसान ने लगभग एक लाख वर्ष पहले कपड़े पहनने शुरू किए थे। इससे यह भी साबित होता है कि इंसान बिना कपड़ों के हजारों वर्ष तक इस धरती पर रहा।

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डेविड रीड के मुताबिक इंसान ने 70,000 वर्ष पहले कपड़े धारण करना शुरू किया था। कपड़े का चयन तब शुरू हुआ जब इंसान ने ठंडे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर कदम बढ़ाए थे। इंसान का ठंडे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर प्रवास 100,000 वर्ष पहले शुरू हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+