लड़की भगाने की सजा लड़के की मां को मिली

जानकारी के मुताबिक जवानिया गांव की जनजातीय मनीबाई का लड़का जंगी का भीलवेडा की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों जंगी दूसरी बार इस समुदाय की एक लड़की को भगाकर ले गया। इस पर जनजातीय वर्ग के समाज की पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और लड़की पक्ष के लोगों ने मनीबाई के बाल काट दिए।
जंगी पहले भी भीलवेड़ा की इस लड़की को भगा ले गया था। बाद में लड़की के परिजनों ने उस लड़की की शादी दूसरे गांव में कर दी। लेकिन शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे को भूल नहीं पाए। पिछले दिनों लड़की अपने रिश्तेदार के यहां अपने गांव वापस आई थी और मौका पाकर जंगी के साथ भाग गई। प्रेमिका को दोबारा भगा ले जाने पर समाज की पंचायत में लड़के की मां को न केवल जलील किया गया, बल्कि उसके बाल तक काट दिए गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications