घाटा नहीं सहेंगी कंपनियां, बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम

डीजल और रसोई गैस पर भी इंडयन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, रिलायंस, फ्यूल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम समेत सभी कंपनियां घाटा उठा रही हैं। उधर पेट्रोलियम मंत्रालय से खबर मिल रही है, कि वो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। चूंकि सरकार घाटे की भरपाई नहीं कर सकती है, इसलिए दाम बढ़ाना कंपनियों की मजबूरी बन गई है।
बाजार विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल तेल कंपनियां अगले पखवाड़े की कीमत के इंतजार में हैं। अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के भाव नीचे गिरे, तब तो आम लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन अगर दाम और ऊपर चढ़े, तो पेट्रोल के दाम जरूर बढ़ेंगे और इस बार ईंधन के दाम में एक या डेढ़ रुपए की वृद्धि नहीं, बल्कि 2 से 3 रुपए प्रति लीटर तक होगी।












Click it and Unblock the Notifications