यूपी: कार में 4 जले शव मिलने से दहशत
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार को एक कार के अंदर संदिग्ध हालात में जले चार व्यक्तियों के शव मिले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक चारों शव नहर की पटरी पर खड़ी एक इंडिका कार में मिले। कार भी जली हुई थी।
पुलिस ने कहा "प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि चारों लोगों की कहीं और हत्या की गई, फिर उनके शवों को कार में यहां लाकर जलाने का प्रयास किया गया। इस बारे में हालांकि जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है। मामले की गहन जांच की जा रही है। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने आएंगे।"
पुलिस ने बताया कि चारों शव बुरी तरह से जले हुए हैं, इसलिए उनकी शिनाख्त बेहद मुश्किल है। फिर भी उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications