तेलंगाना पर पीछे हटने का सवाल नहीं : केशव राव

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के.केशव राव ने बुधवार को जोर देकर कहा कि तेलंगाना पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। राव, केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा आंध्र प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों की बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आए हुए हैं। बैठक गुरुवार को होगी। चिदम्बरम ने यह बैठक तेलंगाना मुद्दे पर श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए बुलाई है। समिति ने 30 दिसम्बर को अपनी रिपोर्ट चिदम्बरम को सौंपी थी। यह रिपोर्ट गुरुवार की बैठक के बाद सार्वजनिक कर दी जाएगी।

आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य और तेलंगाना के अग्रिम पंक्ति के नेता राव ने आईएएनएस से कहा, "इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटा जाएगा।"
राव ने कहा कि पार्टी नेताओं ने नए राज्य के लिए उन लोगों के नाम की शपथ ली है, जिन्होंने तेलंगाना आंदोलन के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी थी।राव ने यह भी कहा कि क्षेत्र के कांग्रेसी सांसदों व विधायकों ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो वे इस्तीफा दे देंगे।

राव, कांग्रेस कार्यकारी समिति में एक स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता रिपोर्ट को लेकर उतने चिंतित नहीं है, जितना कि वे इस बात से चिंतित है कि सरकार उनकी मांग पर क्या इरादा रखती है।ज्ञात हो कि इसके पहले राव ने राज्य के विद्यार्थियों के खिलाफ सभी पुलिस मामले वापस लेने के लिए पार्टी सांसदों के साथ अनशन शुरू किया था। बाद में राज्य सरकार ने उनकी यह मांग मान ली थी।

चिदम्बरम ने श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए आंध्र प्रदेश की आठ मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को गुरुवार की बैठक में आमंत्रित किया है।तेलंगाना आंदोलन से जुड़ी मुख्य पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने कहा है कि वह बैठक में हिस्सा नहीं लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+