सीबीआई ने की कलमाडी से पूछताछ
सीबीआई ने 24 दिसम्बर को कलमाडी के दिल्ली और पुणे स्थित आवासों तथा जंतर-मंतर के करीब स्थित आयोजन समिति के मुख्यालय पर छापे मारे थे।सीबीआई लंदन में अक्टूबर 2009 में हुए क्वींस बैटन रिले समारोह के दौरान दिए गए ठेकों के साथ ही खेलों के एथलेटिक्स आयोजन के लिए 107 करोड़ रुपये के टाइमिंग उपकरण खरीदने से सम्बद्ध ठेका देने में हुई अनियमितता की जांच कर रही है।
कलमाडी को तीन जनवरी को ही सीबीआई के सामने पेश होना था लेकिन वह उसके सवालों का जवाब देने नहीं पहुंचे। सीबीआई ने मंगलवार को ही साफ कर दिया था कि कलमाडी बुधवार को पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे।सीबीआई ने बीते सप्ताह कलमाडी के दो प्रमुख सहयोगियों ललित भनोट और मनोज भोर से पूछताछ की थी। भनोट आयोजन समिति के महासचिव हैं जबकि भोर को कलमाडी का बेहद करीबी माना जाता है। भनोट पर 107 करोड़ रुपये के स्कोरबोर्ड खरीद में धांधली का आरोप है।
सीबीआई ने कलमाडी को 31 दिसम्बर, 2010 को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था लेकिन कलमाडी ने इसके लिए तीन जनवरी के बाद की तारीख तय करने की गुजारिश की थी।सीबीआई ने 24 दिसम्बर को कलमाडी के पुणे और दिल्ली स्थित आवासों के अलावा आयोजन समिति के कार्यालय पर छापा मारा था। इस दौरान सीबीआई ने भोर के पुणे स्थित आवास पर भी छापा मारा था।
कलमाडी सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पुणे से लोक सभा के सदस्य हैं। कलमाडी 2009 में पुणे से तीसरी बार लोक सभा के लिए चुने गए। वह चार बार राज्य सभा के भी सदस्य रह चुके हैं।कलमाडी का दावा है कि उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है और वह किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं। कलमाडी के तीन सहयोगी- टी.एस.दरबारी, संजय महेंद्रू और एम.जयचंद्रन पहले से ही हिरासत में हैं।













Click it and Unblock the Notifications