दिल्ली-आगरा में जारी है सर्दी का सितम, पारा लुढ़का
मंगलवार को अचानक इसमें चार डिग्री की गिरावट देखी गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर सर्द रहेगी। आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहेगी।"
जबकि कुछ ऐसा ही हाल ताज नगरी आगरा का है जहां भी शीत लहर अपने पूरे रौद्र रूप में नजर आ रही है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास व न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहेगा।
सोमवार की रात आगरा का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री रहा था।सर्दी बढ़ने की वजह से लगातार दूसरे दिन भी यहां स्कूलों को बंद रखा गया। मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और बढ़ेगी जिसे देखते हुए स्कूलों के 10 जनवरी से पहले खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। आगरा नगर निगम ने लोगों को सर्दी व शीतलहर से बचाने के लिए शहर के 42 स्थानों पर अलावा जलाने के इंतजाम किए हैं।













Click it and Unblock the Notifications