मनमोहन सिंह से दूर रहे करुणानिधि

मनमोहन सिंह भारतीय विज्ञान कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दो दिनों की चेन्नई यात्रा पर हैं. उनके सम्मान में रविवार रात राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला ने भोज दिया था. लेकिन मुख्यमंत्री एम करुणानिधि इस भोज से दूर रहे. बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी करके कहा कि पहले से तय कार्यक्रम के कारण करुणानिधि भोज में शामिल नहीं हो पाए.
उस समय मुख्यमंत्री अपने मित्र और जाने-माने कवि वैरामुत्तु की किताब के विमोचन के अवसर पर मौजूद थे. रविवार शाम को चेन्नई पहुँचे प्रधानमंत्री की आगवानी के लिए भी करुणानिधि मौजूद नहीं थे.
मनमोहन सिंह भारतीय विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगे
चेन्नई हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी उप मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और वित्त मंत्री के अनबाज़ागान मौजूद थे.माना जा रहा है कि करुणानिधि सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करेंगे. ये भी माना जा रहा है कि करुणानिधि प्रधानमंत्री से मुलाक़ात के दौरान बाढ़ प्रभावित ज़िलों के लिए केंद्र की मदद मांगेंगे.
करुणानिधि की पार्टी केंद्र की सत्तारुढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की प्रमुख सहयोगी है. भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा द्रमुक से हैं और इस समय उनके ख़िलाफ़ जाँच चल रही है.












Click it and Unblock the Notifications