आसमान से टपके पक्षियों के शव

आसमान से टपके पक्षियों के शव
घरों की छतों, सड़कों और गलियारों में हर तरफ ब्लैक बर्ड पक्षियों के शव बिखरे पड़े थे.अमरीका के आरकांसास राज्य के लोग नए साल की रात को शायद ही कभी भूल पाएं.नए साल की आधी रात लोग हैरान रह गए जब एक हज़ार से ज़्यादा ब्लैक बर्ड पक्षी अचानक एक एक कर आसमान से गिरने लगे.शनिवार की सुबह लोगों ने देखा कि घरों की छतों, सड़कों और गलियारों में हर तरफ ब्लैक बर्ड के शव बिखरे पड़े थे.

स्थानीय प्रशासन भी इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत से हैरान है और पर्यावरण अधिकारी यह जानने कि कोशिश कर रहे हैं कि इतने पक्षी एक साथ कैसे मरे.जानकारों का अनुमान है कि ऊंचाई पर अचानक पैदा हुई ठंड, कड़कती बिजली या पाले का असर इन पक्षियों की मौत का एक कारण हो सकता है.

कुछ विशेषज्ञों का अंदाज़ा है कि नए साल के मौके पर न्यूयॉर्क में हुई आतिशबाज़ी से यह पक्षी अत्यधिक तनाव से गुज़रे और ये उनके लिए जानलेवा साबित हुआ होगा.इस बीच वन्यजीव विशेषज्ञ आसमान से बरसे इन शवों की वजह जानने में जुटे हैं. उनका कहना है कि यह पक्षी आसमान से गिरे इसलिए यह व्यापक स्तर पर पक्षियों के ज़हर से मरने का मामला नहीं हो सकता.

सभी पक्षियों के शव बीबी शहर के अंदर दो किलोमीटर के दायरे में गिरे. पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि सभी पक्षियों के शवों पर भयंकर तनाव के चिन्ह हैं.सफाई कर्मचारियों की मदद से इन शवों को इकठ्ठा कर जांच-परीक्षण के लिए भेज दिया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+