Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली मैट्रो का नया Helpline Number

नई दिल्ली। दिल्ली मैट्रो से यात्रा करने वालों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है, दिल्ली मैट्रो नया हेल्प लाइन नंबर शुरू करने जा रही है। ताकि मैट्रो का सफर और आसान हो सके। यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किये जाने वाला 24 घंटे का नया हेल्पलाइन नम्बर 155363 होगा जो वर्तमान में मौजूद नम्बर 128128 का स्थान लेगा। यह टेलीफोन नम्बर एक जनवरी से काम करना शुरू कर देगा। जहां दिल्ली मेट्रो से सम्बद्ध सुझाव और शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, "कई यात्रियों ने शिकायत की थी कि डीएमआरसी के पुराने हेल्पलाइन 128128 पर जीएसएम और सीडीएम मोबाइल फोन से बात नहीं हो पाती है।"उन्होंने बताया कि एक जनवरी से पुराना हेल्पलाइन नम्बर काम करना बंद कर देगा। डीएमआरसी ने नए हेल्पलाइन नम्बर शुरू होने के साथ ही ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने और तेजी से सवालों के जवाब की बात कही है।

दयाल ने कहा, "पूछताछ से जुड़े अधिकारी तुरंत ग्राहकों के सवालों का जवाब देंगे।"मोबाइल फोन उपयोगकर्ता और दिल्ली से बाहर के ग्राहक 011-155363 पर फोन करके जानकारी ले सकेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+