जूलियन असांजे को मिली 'तनख्वाह'
वाशिंगटन, 24 दिसम्बर। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को वर्ष 2010 में 66000 यूरो का भुगतान किया गया। महंगी कानूनी लड़ाई में फंसने और अनुदान में कमी होने के बावजूद वेबसाइट ने अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने का निर्णय लिया।
समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जरनल' (डबल्यूएसजे) में शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक विकिलीक्स के वित्तीय मामलों को देखने वाले जर्मनी स्थित 'वाऊ हालैंड फाउंडेशन' से मिले आंकड़ों के मुताबिक वेबसाइट के खर्चे में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसा वेबसाइट से जुड़े कर्मचारियों को तनख्वाह देने के हाल ही में लिए गए फैसले से हुआ है।
डबल्यूएसजे ने 'वू हालैंड' के प्रवक्ता हेंड्रिक फुल्डा के हवाले से बताया कि इस अनुदान के प्राथमिक लाभार्थी ब्रिटेन में नजरबंद असांजे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2010 में वेबसाइट ने 100000 यूरो से अधिक तनख्वाह के रूप में भुगतान किया। इनमें से करीब 66000 यूरो असांजे को दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications