दिल्ली के 400 केंद्रों पर 40 रुपये किलो प्याज
दिल्ली के 400 केंद्रों (आउटलेट), 85 केंद्रीय भंडारों, पांच नेफेड आउटलेट और नेशनल कॉपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीसीएफ) के 13 आउटलेट पर 40 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री गुरुवार शाम से शुरू हो गई। ये फैसला शीला दीक्षित ने किया, उन्होने दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण व्यापारियों और सरकारी अदिकारियों की मदद से इस योजना को अमली जामा पहनाया।
दीक्षित ने बताया आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज की आपूर्ति बढ़ रही है। साथ ही पाकिस्तान से शुरू किए गए आयात के तहत गुरुवार को पाकिस्तान से 34 ट्रक प्याज का आयात किया गया। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को पाकिस्तान से कुल 98 ट्रक प्याज भारत आ चुका है। देश में प्याज की कीमत बढ़ने के बाद व्यापारी पाकिस्तान से 300-350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज का आयात कर रहे हैं।
सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के कारण बुधवार को थोक बाजार में प्याज की कीमत 10 रुपये से 37.50 रुपये प्रति किलो के बीच बनी रही थी। उधर प्याज का भाव बढ़ने के लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने गुरुवार को महाराष्ट्र में करीब 10 लाख टन प्याज के बर्बाद होने और जमाखोरी को जिम्मेदार ठहराया।













Click it and Unblock the Notifications