नायडू की हालत नाज़ुक, आईसीयू भेजे गए

नायडू की हालत नाज़ुक, आईसीयू भेजे गए

उमर फ़ारूक़

बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद

चंद्रबाबू नायडू को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है.

आठ दिन से आमरण अनशन पर बैठे आंध्र प्रदेश में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू को निजाम अस्पताल के 'इंटेंसिव केयर' विभाग में भेज दिया गया है. डॉक्टरों ने उन्हें ज़बरदस्ती ग्लुकोस चढ़ाना शुरू कर दिया है. अस्पताल के निदेशक पीवी रमेश ने पत्रकारों को बताया की इस कार्रवाई में डॉक्टरों को नायडू के काफ़ी कड़े विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन ऐसा करना ज़रूरी हो गया था.

उन्होंने कहा की अगर ऐसा नहीं किया जाता तो नायडू कोमा में चले जाते और फिर उन्हें बचाना मुश्किल होता. लेकिन तेलुगु देसम पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा की इससे नायडू के आमरण अनशन पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा.

पार्टी के नेता एन जनार्धन रेड्डी ने कहा की सरकार ने ये कार्रवाई राजनैतिक कारणों से की है क्योंकि वो नायडू को मिलने वाले समर्थन से खुश नहीं है.

नायडू ने बाढ़ और वर्षा से प्रभावित किसानों की सहायता की मांग करते हुए गत शुक्रवार को आमरण अनशन शूरू किया था लेकिन तीन दिन बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया.

इस बीच राज्य सरकार ने नायडू और दूसरे विपक्षी दलों की किसानों को अतिरिक्त सहायता देने की मांग को रद्द कर दिया है.

मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि किसानों की अतरिक्त सहायता के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है. उन्होंने कहा की सरकार पहले ही नष्ट हो जाने वाली फसलों के लिए 2400 रूपए प्रति एकड़ की सहायता की घोषणा कर चुकी है.

आमरण अनशन पर बैठे नायडू धान की फ़सल के लिए 10000 रूपए और अन्य फ़सलों के लिए 15000 रूपए प्रति एकड़ की सहायता की मांग कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+