बिगड़ती जा रही है चंद्रबाबू नायडू की सेहत, ICU में भर्ती
हैदराबाद। नायडू की जिद उनकी सेहत पर भारी पड़ती नजर आ रही है। किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गुरूवार को हालत और ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें पुलिस ने निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया। नायडू को आईसीयू में रखा गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आपदा प्रभावित किसानों को दी जाने वाली मुआवजे की राशि बढ़ाने से इंकार कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों से कहा कि राज्य सरकार प्रति हेक्टेयर 2000 रूपए दे रही है जोकि केन्द्र से मिलने वाले मुआवजे से अधिक है। हमनें केंद्र को लिखा है कि वह मुआवजे की राशि बढाकर प्रति हेक्टेयर 8000 रूपए कर दे। जितनी घोषणा हो चुकी है उससे अधिक हम नहीं दे सकते।













Click it and Unblock the Notifications