CVC रिपोर्ट के कारण पड़े कलमाड़ी के घर छापे

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में मुख्य आरोपी सुरेश कलमाड़ी पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई कलमाड़ी के गोरं पर छापेमारी कर रही है। कलमाड़ी के मुंबई और पुणे आवासों पर छापेमारी हुई है। सीबीआई ने यह छापे सीवीसी की रिपोर्ट के आधार पर छापे मारे हैं।सीबीआई को कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेजों की तलाश है, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई ने कलमाड़ी के घर से कम्पूयटर सहित कई दस्तावेज बरामद किए हैं। कलमाड़ी के पुणे स्थित पेट्रोल पंप और कार शो रूम पर भी छापेमारी की जा रही है।

कहा जा रहा है कि कलमाड़ी पर शुक्रवार शाम तक मामला दर्ज हो सकता है। सीबीआई ने इससे पहले आयोजन समिति से आयोजन समिति के महानिदेशक वीके वर्मा और उपाध्यक्ष ललित भनोट के घर पर भी 30 नवंबर को छापे भी मारे थे। सीबीआई ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान जो भी धांधली हुई उसमें लाभांवित होने वालों में से कलमाड़ी भी एक हैं। गौरतलब है कि कलमाड़ी के दो प्रमुख सहयोगी टी.एस.दरबारी और संजय महेन्द्रू इस समय जेल में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+