बच्चों के खेल में उलट गई स्कार्पियो, 7 की मौत

River
मेरठ, 22 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं हर रोज की घटना है। ज्यादातर इन दुर्घटनाओं के पीछे अव्यवस्था और प्रशासन में मुस्तैदी का अभाव होगा है तो कई बार इस तरह की दुर्घटनाएं असावधानी के चलते भी हो जाती हैं। बुधवार को इसी तरह के एक हादसे में एक बार फिर 7 लगों की जान चली गई। ये सभी लोग यूपी के मेरठ जिले के रहने वाले थे।

बुधवार शाम मेरठ जिले में एक स्कार्पियो गाड़ी के गंग नहर में पलट जाने से उसमें सवार 5 बच्चों सहित एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे। गंग नहर से 7 शव निकाले गए, जिसमें 5 बच्चे, 1 महिला और 1 पुरुष का शव है। राहत एवं बचाव दल ने 3 लोगों को जीवित बाहर निकाला, इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार हुए बच्चों की उम्र 7 से 13 साल के बीच है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गाड़ी में पीछे बैठे बच्चों ने अचानक दरवाजा खोल दिया था जिसे चालक देखने लगा और इसी दौरान पहिये के नीचे एक पत्थर आ गया और गाड़ी अनियंत्रति होकर नहर में चली गई। पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो में सवार लोग मुजफ्फरनगर जिले के निवासी थे। वे मेरठ के कुराली कस्बे में एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे।

यूपी की अन्य खबरें पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+