असुर भ्रष्ट्राचार और डायन महंगाई के खिलाफ NDA की रैली
नई दिल्ली। लोगों को घड़ो आंसी बहन पर मजबूर करने वाली महंगाई और देश में फैले भ्रष्ट्राचार की काली चादर के खिलाफ एनडीए ने एक व्यापक कदम उठा लिया है। जिसके लिए वो आज से राजधानी दिल्ली मे महारैली का आयोजन कर रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र को पूरी तरह से भ्रष्टाचार के मुद्दे की भेंट चढ़ाने के बाद एनडीए रैली के जरिए यूपीए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
बुधवार से दिल्ली के ऎतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में एनडीए के सभी घटक दलों के शामिल होने की सयंभावना है इसके लिए कई पार्टियों के नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस विशाल रैली में भ्रष्टाचार और घोटालों पर कांग्रेस सरकार को घेरने का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहेगा।
जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि रैली में भ्रष्टाचार और मंहगाई प्रमुख मुद्दे रहेंगे। शिवसेना की भाजपा से नारजगी के बाद रैली मे शामिल न होने की संभावना पर यादव ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल रैली में शामिल होंगे। शिवसेना की ओर से अनंत गीते इस रैली में शामिल होंगे लेकिन मनोहर जोशी खराब स्वास्थ्य के कारण रैली में नहीं आ सकेंगे। यादव ने बताया कि गैर एनडीए पार्टियों को भी रैली में शामिल करने के प्रयास कि गए थे लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई।













Click it and Unblock the Notifications