रेल के बाद दूध की सप्लाई रोकेंगे गुर्जर
पीलूपुरा। हाईकोर्ट के फैसले के बाज तिलमिलाये बैंसला ने कहा कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है, उनका संघर्ष जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार के साथ है। उन्होंने दिल्ली के गुर्जर समुदाय से दूध की सप्लाई रोकने की अपील की है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे यातायात को भी जाम करने का ऎलान किया है।
बैंसला ने कहा कि सरकार ने अदालत में गुर्जर समाज की पैरवी ठीक ढंग से नहीं की जिसके चलते गुर्जर समाज के साथ न्याय नहीं हुआ है। आपको बता दें कि सोमवार रात से गुर्जर समुदाय सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है। जिसके चलते उन्होंने मंगलवार को कई रेल यातायात बाधित कर रखा था जिससे आम यात्री बेहद परेशान थे, अगर दिल्ली में दूध सप्लाई बंद होती है तो सब से ज्यादा प्रभावित छोटे बच्चे होंगे।













Click it and Unblock the Notifications