दिल्ली में कोहरे का कहर जारी, रायपुर में तेंदुए ने ठंड से दम तोड़ा

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं राज्य के उत्तर क्षेत्र में ठंड के चलते एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर, रायपुर के चिड़ियाघर में ठंड से एक उम्रदराज तेंदुए की भी मौत हो गई है। अंबिकापुर में पारा गिरकर छह डिग्री सेल्सियस हो गया है और यहां के पठारी क्षेत्र मैनपाठ में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के आसपास है। राज्य के कबीरधाम जिले के अंतर्गत चिल्फी घाटी के आसपास के क्षेत्रों में ठंड और घने कोहरे के कारण यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications