जारी है उत्तर भारत में बेदर्द सर्दी का कहर, यातायात प्रभावित
जबकि राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में सुबह के दौरान सामान्य कोहरा देखा गया। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। तो वहीं श्रीनगर में पारा -5.6 डिग्री तक पहुंच गया है। पारा लुढ़कने से डल समेत लगभग सभी जल सरोवरों की सतह जम गई है। इससे पहले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए श्रीनगर में पिछले हफ्ते पारा —5.2 डिग्री पहुंच गया था। हालांकि राज्य में सबसे ज्यादा ठंड लेह में रही। वहां पारा —17.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं करागिल में तापमान —11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
ठंड का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर पड़ है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों विशेषकर अमृतसर, जम्मू आदि में मौसम की खराबी के चलते ट्रेनें देरी से आ रही हैं। वहीं, सुबह के समय तो ट्रेनें सात घंटे तक की देरी से यहां आ रही हैं। जिससे यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।













Click it and Unblock the Notifications