माया की तानाशाही का मुंह तोड़ जवाब दूंगा : राजा भैया
पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में कुंडा विधायक ने कहा कि लोकसभा और एमएलसी चुनाव में हारी बसपा की ये बौखलाहट ही है जिसके चलते ब्लाक प्रमुख चुनाव के पहले गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पिछली बार कुंडा क्षेत्र के चारों ब्लाकों में उनके समर्थक निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस बार भी चारों सीटों पर बसपा की सीट खतरे में थी। विहार और बाबागंज ब्लाकों में उनके प्रत्याशियों को नामांकन पत्र खरीदने से रोकना इसका उदाहरण है।
राजा भैया ने कहा कि जब भी प्रदेश में बसपा की सरकार रहती है, राजनीतिक विद्वेष के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। शनिवार को विहार विधायक विनोद सरोज के साथ मारपीट की जानकारी पर वह कुंडा कोतवाली पहुंचे तो उन्हें पांच घंटे बैठाए रखने के बाद गिरफ्तारी दिखा दी गई। कितना हास्यास्पद है कि चार जनप्रतिनिधियों पर दो लाख रुपये की लूट का आरोप लगाया गया है। वह सरकार की तानाशाही के खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं।













Click it and Unblock the Notifications