प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कारण हुई मौत!
नई दिल्ली। आजकल मनमोहन सिंह के सितारे कुछ सही नहीं चल रहे हैं, तभी तो गाहे-बेगाहे हर मुसीबत में उनका नाम शामिल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली में रविवार की रात को । रविवार रात को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की गाड़ियों के काफिले के लिए यातायात रोके जाने के कारण एक मरीज की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह दावा सोमवार को उसके परिजनों ने किया।
शाहदरा निवासी अनिल जैन नाम के शख्स को रविवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन एम्बुलेंस राजघाट के पास जाम में फंस गई। वहां प्रधानमंत्री के काफिले के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। जैन के परिजनों का आरोप है कि रात 7.45 बजे से लेकर 8.15 बजे तक यातायात रुका रहा।
जैन के पुत्र दीपक ने बताया, "जब हम अस्पताल पहुंचे, तो चिकित्सकों ने कहा कि यदि हम 10-15 मिनट भी पहले ले आते तो उन्हें बचाया जा सकता था।"दीपक ने टीवी चैनलों को बताया, "अगर हम ट्रैफिक जाम में न उलझते तो उन्हें बचाया जा सकता था।"













Click it and Unblock the Notifications