नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
रांची। झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए।झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता आर. के. मल्लिक ने आईएएनएस से कहा कि यह झारखण्ड और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई थी। रांची से 160 किलोमीटर दूर रातामती गांव के सरंदा जंगल में नक्सलियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ हुई। इसमें दो जवान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रांची लाया गया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को इस अभियान को शुरू किया गया। रविवार को सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications