नायडू गिरफ्तार, तेदेपा समर्थकों ने मुख्यमंत्री के पुतले जलाए

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में किसानों के लिए राहत पैकेज की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को पुिलस ने सोमवार तड़के गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया।इस घटना के विरोध में विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के समर्थक सड़कों पर उतर आए और कई जगहों पर प्रदर्शन किया।बेहद नाटकीय घटनाक्रम और तनाव के बीच पुलिस ने तड़के करीब 4.30 बजे नायडू, उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठे बेटे लोकेश और तेदेपा के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

नायडू की गिरफ्तारी के बाद तेदेपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी 23 जिलों में प्रदर्शन किया। तेदेपा समर्थक सड़कों पर उतर आए और मुख्यमंत्री के पुतले जलाए और कई जगहों पर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया जिससे बसों की आवाजाही प्रभावित हुई।तेदेपा नेता पी. केशव ने कहा, "यदि आवश्यक हुआ तो हम राज्य की किसान विरोधी सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।"

गिरफ्तारी के बाद नायडू को निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस)में भर्ती कराया गया, जहां वह अपनी भूख हड़ताल अब तक जारी रखे हुए हैं। तेदेपा के नेताओं ने दावा किया है कि नायडू ने इलाज कराने से भी इंकार कर दिया है।तेदेपा प्रमुख नायडू पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। वह हाल की मूसलाधार बारिश में अपनी फसल गवां बैठे किसानों के लिए सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

अपने नेता की गिरफ्तारी से गुस्साए तेदेपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बंद का ऐलान किया है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने भी बंद का समर्थन करने की घोषणा की है।राज्य के विभिन्न हिस्सों में विपक्षी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बसें रोकीं और शैक्षिक संस्थानों तथा दुकानों को जबरन बंद करवा दिया।

नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में हैदराबाद, तिरुपति, विशाखापत्तनम, गुंटूर और अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए।तेदेपा नेताओं का आरोप है कि लोकेश को उस समय मामूली चोट भी आई जब उन्होंने अपने पिता की गिरफ्तारी का विरोध करने की कोशिश की। पार्टी के कई अन्य नेताओं को भी मामूली चोट आई है।तेदेपा के एक विधायक ने कहा, "भूख हड़ताल पर बैठे नायडू को जिस तरीके से गिरफ्तार किया गया वह आपातकाल के दिनों की याद दिलाता है।"

नायडू का रक्तचाप, शूगर और सोडियम का स्तर घट जाने के बाद रविवार शाम से ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई थी।
इससे पहले नायडू ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी की अनशन तोड़ने की अपील ठुकरा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+