मार्च तक 5.5 फीसदी होगी महंगाई दर : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिह ने सोमवार को कहा कि अगले वर्ष के शुरुआती महीनों में मुद्रास्फीति की दर घटकर 5.5 फीसदी पर आ जाएगी।दिल्ली के बुराड़ी में कांग्रेस के 83वें महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "महंगाई घटाने के लिए हमने सभी कदम उठाए हैं और ये कदम जारी रहेंगे। अगले वर्ष मार्च तक संभवना है कि महंगाई दर 5.5 फीसदी पर आ जाएगी।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मंदी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर रखने के वायदे को निभाया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने लोगों से वायदा किया था कि हम मंदी के समय की चुनौतियों से निपटेंगे और हमने अर्थव्यवस्था के किसी भी क्षेत्र को प्रभावित नहीं होने दिया। हमने काफी हद तक अपने वायदे को निभाया है।"












Click it and Unblock the Notifications