शिमला में तापमान में वृद्धि
शिमला। शिमला के न्यूनतम तापमान में सोमवार को आंशिक वृद्धि दर्ज की गई जबकि राज्य के अन्य पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि रविवार को तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
लाहौल स्पीति के केयलांग और किन्नौर जिले के कालपा में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर और मंडी में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री नीचे तथा शून्य से 1.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। धर्मशाला में रात का तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications