कांप रही है दिल्ली, पंजाब में सर्दी ने एक को लीला
पढ़े : हरियाणा: 50 हजार रुपए में बेच डाला पत्नी को
जबकि बात अगर झारखंड की करे तो यहां पछुआ हवाओं के तेज प्रवाह से झारखंड में शीतलहर का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आर्द्रता में आई कमी ठंड को और बढ़ा रही है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कांके प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का पारा 4.0 डिग्री के स्तर पर आ गया। पिछले तीन वर्षो में ऐसा पहली बार हुआ है, जब रांची का तापमान लगातार एक सप्ताह तक नौ डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा है।
जबकि पंजाब के जालंधर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अमृतसर में सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्यिस कम है। लुघियाना में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री और पटिलाया में 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने दोनों राज्यो के कई क्षेत्रों में कोहरा और धुंध के बरकरार रहने की आशंका जाहिर की है। जालंधर जिले में मकसूदां थाना के नूरपुर गांव में ठंड ने एक और व्यक्ति की जान ले ली है।













Click it and Unblock the Notifications