हरियाणा: 50 हजार रुपए में बेच डाला पत्नी को
स्थानीय महिला रेखा रानी ने सदर थाने में अपने दामाद द्वारा बेटी को बेचे जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें कहा गया है कि उसकी बेटी ने फोन करके उसे बताया कि उसके पति ने उसे दिल्ली में जीबी रोड पर एक कोठे पर 50 हजार रुपए में बेच दिया है। अगर मुझे बुधवार सुबह तक यहां से मुक्त नहीं कराया गया तो ये लोग मुझे आगे बेच देंगे। बेटी के ऐसे अल्फाज सुनकर मां के हाथ पांव फूल गए। वह देर रात किसी तरह हिसार के सदर थाने पहुंची।
उसने पांच साल पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर निवासी राजेंद्र के साथ की थी। करीब तीन साल पहले राजेंद्र अपनी बीवी को लेकर गुडग़ांव चला गया। महिला की मानें तो करीब पांच महीने से उसकी बेटी से उसका संपर्क नहीं हो रहा था। वह अपने दामाद से इसका कारण पूछती तो वह किसी न किसी बहाने टालमटोल कर देता।
महिला ने बताया कि मंगलवार शाम उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन रिसीव किया तो कई महीनों बाद बेटी की आवाज सुनाई दी। जब बेटी ने आप बीती बताई तो उसकी आंख से आंसू छलक आए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके दामाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला की बेटी को कोठे से बरामद करने के लिए रात को ही एक टीम दिल्ली के लिए रवाना कर दी।













Click it and Unblock the Notifications