इस्लामिक आतंक से नहीं भगवा आतंक से है देश को खतरा : राहुल गांधी
नई दिल्ली। विकीलीक्स के खुलासों ने जहां पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थीं वहीं भारत ने इस शोर के लिए कहा था कि इन खुलासों से उसे कोई प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन एक राज ने भारत की नींद उड़ा दी है खास तौर पर कांग्रेसियों की। अमरीका के गोपनीय दस्तावेज का खुलासा कर पूरी दुनिया में हड़कंप मचाने वाली खोजी वेबसाइट विकीलीक्स ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से जुड़ा एक सनसनीखेज खुलासा किया है।
विकीलीक्स के मुताबिक राहुल गांधी ने हिन्दू कट्टरपंथियों को इस्लामिक अलगाववादियों से भी बड़ा खतरा बताया था। राहुल पर किए गए इस खुलासे से कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच सकती है।राहुल गांधी ने पिछले साल अमरीकी राजदूत टिमोथी रोमर से आतंकवाद पर चर्चा के दौरान कहा था कि हिन्दू चरमपंथी आने वाले समय मे देश के लिएं एक बड़ा खतरा है। राहुल ने कहा कि भारत में भले ही कुछ तत्व लश्कर जैसे इस्लामिक आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं परन्तु इससे बड़ा खतरा चरमपंथी हिन्दू संगठनों से है जो दोनों समुदायों मे धार्मिक तनाव पैदा कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications