हैरतंगेज ऑपरेशन: 7 डॉक्टरों को एकसाथ HIV संक्रमण

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के हमीदिया अस्पताल में एक ऑपरेशन के बाद से 7 जूनियर डॉक्टरों पर एचआईवी संक्रमण होने खतरा मंडरा रहा है।

आईएएनएस की खबर के मुताबिक मंगलवार की रात गांधी मेडीकल कॉलेज के हमीदिया अस्पताल में एक मरीज का हड्डी का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान पांच जूनियर डॉक्टरों को कुछ चोटें लगीं और उनका खून सीधे मरीज के खून के सम्पर्क में आ गया।

बाद में ड्रेसिंग करते वक्त दो अन्य जूनियर डॉक्टर्स को भी नुकीला औजार लग जाने से खून निकला। इसके बाद जब मरीज के खून की रिपोर्ट आई तो उसने सभी के होश उड़ा दिए क्योंकि वह मरीज एचआईवी और हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त पाया गया।

हैरतंगेज बात ये है कि एक ऑपरेशन के दौरान एक साथ सात डॉक्टरों को कैसे चोट लग गई। मरीज के एचआईवी संक्रमित होने का खुलासा होने के बाद सातों जूनियर डाक्टरों को एंटी र्रिटोवायरल थैरेपी (एआरटी) केंद्र ले जाया गया। इन डॉक्टरों को 'प्री प्रोफिलेक्सिस डोज' (संक्रमण निरोधक दवा) भी दी गई ताकि उन्हें सम्भावित खतरे से बचाया जा सके।

एआरटी केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत वर्मा ने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति का खून दूसरे व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर संक्रमण फैलने का पूरा खतरा रहता है, मगर एक माह तक 'प्री प्रोफिलेक्सिस डोज' देने से इससे बचा जा सकता है।

लिहाजा सातों जूनियर डॉक्टरों को डोज दी जा रही है और अब उन्हें किसी तरह के खतरे से बाहर बताया जा रह है। इन सातों जूनियर डॉक्टरों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। ये मामला अपने आप मे वाकई चौंकाने वाला और संदिग्ध है।

इस मामले की जांच की जानी चाहिए। आप क्या कहना चाहते हैं इस तरह के हैरतंगेज मामले के बारे में। अपनी राय और टिप्पिणियां नीचे बने कमेंट बॉक्स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+