पेट्रोल हुआ और महंगा
जून
के बाद पेट्रोल के दामों में चौथी बढ़ोत्तरी है.भारत में मंगलवार की आधी रात से पेट्रोल के दाम लगभग तीन रूपए प्रति लीटर बढ गए हैं.सरकारी उपक्रम भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने पेट्रोल के दाम में दो रुपए 96 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है.संभावना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के दो अन्य तेल उपक्रम भी बुधवार को पेट्रोल के दाम बढ़ा देंगे. id="toptextpromo">अंतरराष्ट्रीय
बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत 90 डॉलर प्रति बैरल पहुँच गया है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पेट्रोल के दामों में दो रुपए 96 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है जिसके अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 55.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है.चर्चा है कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसीएल) भी बुधवार तक पेट्रोल के दाम बढ़ा सकते हैं. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>तीनों
तेल कंपनियाँ अब एक साथ क़ीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं करतीं जिससे कि उन पर साँठगाँठ करने का आरोप न लगे.उल्लेखनीय है कि पिछले जून में सरकार ने पेट्रोल की क़ीमतों पर से नियंत्रण को ख़त्म कर दिया था और इसे तेल कंपनियों पर छोड़ दिया था कि वे कच्चे तेल की क़ीमतों के आधार पर पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमतें तय करें.जून के बाद से पेट्रोल के दामों में यह चौथी बढ़ोत्तरी है. इससे पहले नवंबर में पेट्रोल के दामों में 32 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी.











Click it and Unblock the Notifications