करूणानिधि की बेटी कनीमोझी से जुड़े NGO पर भी छापा
नई दिल्ली। सीबीआई बुधवार सुबह से दिल्ली, चेन्नई में छापेमारी कर रही है। उसने नीरा राडिया और ए राजा के घरों ओर रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की है। सीबीआई ने 2 जी मामले में डीएमके सांसद और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि की बेटी कनीमोझी से जुड़े एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पर भी छापे की कार्रवाई की है।
सीबीआई ने बुधवार सुबह तमिलमैयम एनजीओ के दफ्तर पर छापा मारा। कनीमोझी इस एनजीओ की निदेशक हैं। सूत्रों के मुताबिक एनजीओ के संस्थापक फादर जिगैथ गैस्पर तमिलनाडु में डीएमके कैंप के करीबी हैं। हालांकि, कनीमोझी ने छापे की जानकारी से इनकार किया है। सांसद ने टालमटोल रवैया अपनाते हुए कहा कि "मैं स्टेशन से बाहर हूं। मुझे सीबीआई छापे के बारे में पता नहीं है। इस बारे में कुछ नहीं कहूंगी।"













Click it and Unblock the Notifications