भारतीय राजदूत की साड़ी की वजह से सुरक्षा जांच?

राजदूत की साड़ी की वजह से सुरक्षा जांच?
मीरा शंकर की सुरक्षा जांच पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. अमरीका में भारत की राजदूत मीरा शंकर की वहां के एक हवाई अड्डे पर सुरक्षा तलाशी लिए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. मिसिसिपि हवाई अड्डे पर हुई इस घटना में अमरीकी सुरक्षाकर्मी ने मीरा शंकर के राजनयिक ओहदे के बावजूद उनके शरीर की पूरी तलाशी ली.

पूरे विश्व में राजनयिकों को मिले विशेषाधिकार की वजह से उनकी तलाशी या गिरफ़्तारी नहीं हो सकती. भारतीय विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने इस घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है. उनका कहना था, “इस तरह की बातें स्वीकार नहीं की जा सकतीं. मुझे उम्मीद है कि आगे से ऐसी अप्रिय घटनाएं नहीं होंगी."

स्थानीय अख़बार क्लैरियन लेजर के अनुसार ये घटना चार दिसंबर को हुई जब मीरा शंकर मिसिसिपि स्टेट यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाग लेकर हवाई अड्डे पहुंची जहां से उन्हें बॉल्टीमोर जाना था. अख़बार का कहना है कि मीरा शंकर ने अपना राजनयिक पहचानपत्र पेश किया और उनके साथ मिसिसिपि प्रशासन के एक अधिकारी और एयरपोर्ट सुरक्षा ऑफ़िसर भी थे.

लेकिन उन्हें फिर भी सुरक्षा जांच के लिए ले जाया गया और एक महिला ट्रांसपोर्टेशन सेक्यूरिटी ऐडमिनिस्ट्रेशन एजेंट ने अपने हाथों से उनकी पूरी तलाशी ली. अख़बार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से लिखा है कि सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि उनकी जांच-पड़ताल इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने साडी़ पहन रखी थी. पहली नवंबर से क़ानून में आए बदलाव के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मी हाथों से पूरे शरीर को थपथपा कर तलाशी ले सकते हैं और इसे कई बार विवाद खड़े हुए हैं.

समाचार एजेंसियों का कहना है कि राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता डैन टर्नर ने कहा है कि इस मामले की पूरी जांच की जा रही है. अमरीका में पहले भी इस तरह के विवाद हो चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की भी एक एयरलाइंस ने तलाशी ली थी और फिर भारत के विरोध के बाद उन्होंने माफ़ी मांगी थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+