बहुत जल्द होगी CBI दरबार में राजा की पेशी
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटाले के आरोपी ए राजा के ऊपर शिंकजा कसता जा रहा है। बुधवार तड़के उनके घरों पर पड़े सीबीआई के छापे इस कड़ी का उदाहरण है। इसी छापेमारी के दौरान सीबीआई ने राजा से संबधित काफी अहम कागज और दस्तावेज को सीज कर दिया है। छापेमारी पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा के दिल्ली और तमिलनाडु स्थित आवासों तथा उनके निकटतम रिश्तेदारों एवं चार सहयोगियों के आवासों पर की गई थी।
दिन भर चलनेवाली छापेमारी शुरू होने के कुछ घंटे बाद सीबीआई के निदेशक ए. पी. सिंह ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले ए. राजा से जल्द ही पूछताछ की जा सकती है।













Click it and Unblock the Notifications