चिदम्बरम पर माया का पलटवार कहा, नहीं थी धमाके की जानकारी

लखनऊ। वाराणसी विस्फोट पर भी राजनीति शुरू हो गई है। आरोप -प्रत्यारोप का दौर शुरू है। पी चिदम्बरम की टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडलीय सचिव शशांक शेखर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को वाराणसी धमाके के बारे में केंद्र की तरफ से कोई निश्चयात्मक जानकारी नहीं दी गई। सिंह ने कहा कि 25 फरवरी को केंद्र सरकार से मिले परामर्श में दशाश्वमेध घाट का उल्लेख था। मगर वह परामर्श दशहरा के परिप्रेक्ष्य में था। और ये कहना सरासर गलत है कि माया सरकार लापरवाह है। बल्कि हम केन्द्र पर आरोप लगाते हैं कि उसने हमें पर्याप्त सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं कराये हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को हुए वाराणसी बम धमाके का जायजा लेने पहुंचे भारत के गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने कहा कि हम ने यूपी सरकार को बहुत पहले आंतकी हमले के लिए सावधान होने के लिए कहा था लेकिन उसने हमारी बात को गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते हमें एक भयानक वारदात से रूबरू होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+